
युवा महोत्सव पर सजी रंगों की रंगोली
जे. के. एस. महाविद्यालय, मानगो में एन. एस. एस. इकाई द्वारा युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत "राष्ट्रीय एकता" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. लक्ष्मी मुर्मू के निर्देशन में किया गया। यह प्रतियोगिता प्रो. जी. रमा, प्रो. बसंती, प्रो. अनीता देवगम एवं डॉ. बी. महतो की देख रेख में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इराम एवं ग्रुप, द्वितीय स्थान अमित कुमार एवं ग्रुप तथा तृतीय स्थान इवान मोहम्मद एवं ग्रुप को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय डॉ. मोहित कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार सिन्हा, प्रो. रिंकू कुमार तथा एन. एस. एस. स्वयंसेवकों के साथ विद्यार्थी मौजूद थे।